नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी कर्रवाई 2 किलो 16 ग्राम चरस के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार |

उत्तरकाशी | ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अमित श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन में नशे एवं अवैध मादक द्रव्यों के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक सुरेन्द्र सिंह भण्डारी के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पुरोला मोहन कठैत के नेतृत्व में पुरोला पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा सटीक जानकारी जुटाकर जाल बुनते हुये गत रात्रि करीब ढाई बजे पुरोला- मोरी रोड़ एसएसबी कॉलोनी के पास से शान्ति प्रसाद, मोनू कुमार व सावेज नाम के तीन व्यक्तियों को बुलेरो वाहन संख्या UK07TB-3305 से चरस की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया। वाहन से 2 किलो 16 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी। वाहन को पुलिस द्वारा मौके पर सीज किया गया । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर तीनों व्यक्तियों के विरुद्ध थाना पुरोला पर NDPS Act की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। तस्करों द्वारा बताया गया कि वह मोरी के दूरस्थ गावों से चरस को खरीदकर मुनाफे के लिए देहरादून में बेचने की फिराक मे थे। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1- शान्ति प्रसाद भट्ट पुत्र सुरेशानन्द भट्ट निवासी इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी नत्थनपुर नेहरूग्राम देहरादून उम्र- 50 वर्ष।
2- मोनू कुमार पुत्र फूल सिंह निवासी ग्राम खेडी, भगवानपुर हरिद्वारा उम्र- 29 वर्ष।
3- सावेज पुत्र शहजाद निवासी ग्राम तलेडी बुजुर्ग थाना देवबन्द सहारनपुर उत्तर-प्रदेश उम्र- 22 वर्ष।

बरामद माल- 2 किलो 16 ग्राम चरस ( कीमत करीब 4 लाख रु0)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *