उत्तरकाशी | थाना पुरोला के नवनियुक्त थानाध्यक्ष दीपक रावत द्वारा चौकी बाजार पुरोला में पुरोला बाजार के व्यापार मंडल प्रतिनिधियों/सी0एल0जी0 सदस्यों व टैक्सी यूनियन के साथ एक परिचायक गोष्ठी आयोजित की गयी
। गोष्ठी में निम्न बिन्दुओं पर चर्चा-परिचर्चा की गयी।
1- समस्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को सुरक्षा के दृष्टिगत बाजार में अपनी दुकानों के अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।
2- पुरोला बाजार में यातायात व्यवस्था सुचारू किये जाने हेतु सडक पर अनावश्यक अतिक्रमण न करने तथा यातायात प्रबंधन में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गयी।
3- दुकानों में कार्य कर रहे बाहरी व्यक्तियों का शत- प्रतिशत सत्यापन कराये जाने हेतु अवगत कराया गया।
4- बाजार में जो सीसीटीवी केैमरे क्रियाशील नही है, सुरक्षा के दृष्टिगत उन्हें शीघ्र ठीक कराने हेतु बताया गया।
5- बाजार में जिन दुकानों आदि में सीसीटीवी कैमरे नही लगे है, सुरक्षा के दृष्टिगत व्यापार मंडल पदाधिकारी को उन दुकान स्वामियों से वार्ता कर सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु प्रोत्साहित किया जाय।
6- मुख्य बाजारों में पूर्व में स्थापित किए गए कैमरों को क्रियाशील करने एवं उनका डीवीआर/बैकअप सुरक्षित रखने हेतु व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से वार्ता की गई।
7- यातायात प्रबंधन के मध्यनजर टैक्सी स्टैंड पर सीमित वाहन लगाने हेतु टैक्सी यूनियन को बताया गया।
गोष्ठी के अंत में व्यापार मंडल पदाधिकारी द्वारा दिए गए सुझावों व शिकायतों पर पूर्णतः कार्यवाही करने हेतु आश्वस्त किया गया।व्यापार मंडल/ टैक्सी यूनियन /सीएलजी सदस्यों द्वारा भी पुलिस को हर संभव सहयोग करने हेतु आश्वासन दिया गया ।















Leave a Reply