उत्तरकाशी | भंकोली उत्तरकाशी निवासी कमल सिंह द्वारा उत्तरकाशी पुलिस की साइबर सेल को अपनी 50,000 रु0 की धनराशि गलती से किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर होने के सम्बन्ध में एक लिखित शिकायत दी गयी थी, उत्तरकाशी पुलिस की साइबर टीम में नियुक्त हे0कानि0 ओसाफ खान द्वारा उक्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुये मात्र 24 घण्टे के अन्दर गलत खाते में गयी शत्-प्रतिशत धनराशि पीडित को वापस करवाई गयी। पैंसे वापस मिलने पर उक्त व्यक्ति के द्वारा पत्र लिखकर उत्तरकाशी पुलिस की साइबर सेल का आभार प्रकट किया गया ।
उत्तरकाशी पुलिस की साइबर टीम ने करवाई 50,000 रु0 की धनराशि वापस |















Leave a Reply