अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस उत्तरकाशी पुलिस द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण की ली गयी शपथ व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कर वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ।

उत्तरकाशी | पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में “अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस” के अवसर पर उत्तरकाशी पुलिस द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण की शपथ ली गयी। जनपद के सभी थाना, कोतवाली, ईकाई व शाखाओं पर सम्बन्धित प्रभारियों द्वारा अधीनस्थ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण, परिवार/समुदाय के वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, सहानुभुति, करुणा रखने तथा वरिष्ठ नागरिकों को शारिरीक/भावनात्मक समर्थन, उनके अधिकार एवं हितो के बारे में समाज में जागरुकता लाने के साथ वरिष्ठ नागरिकों के लिये एक सहायक व समावेशी समाज बनाने की शपथ दिलाई गयी । अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए “एक पेड माँ के नाम अभियान” के अन्तर्गत उत्तरकाशी पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *