SP उत्तरकाशी द्वारा किया गया परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण ।

उत्तरकाशी | उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा विभिन्न पदों हेतु आयोजित करवायी जा रही “स्नातक स्तरीय परीक्षा” को सकुशल एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करवाने के लिये उत्तरकाशी पुलिस के जवानों द्वारा परीक्षा केंद्रों पर तत्परता के साथ ड्यूटी का निर्वहन किया जा रहा है । पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी सरिता डोबाल द्वारा स्वयं जिला मुख्यालय मे स्थित परीक्षा केन्द राजकीय आदर्श कीर्ति इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं परीक्षा के इंतजामों का जायजा लिया गया । पुलिस द्वारा सभी केन्द्रो पर सावधानी बरतते हुये महिला एवं पुरूष अभ्यर्थियों की अलग-अलग कतार लगाने के बाद सभी अभ्यर्थियों की HHMD से सघन चेकिंग/फ्रिस्किंग के पश्चात अभ्यार्थियों को परीक्षा कक्ष मे जाने की अनुमति दी गयी। परीक्षा के दौरान सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। सभी केन्द्रो पर परीक्षा पूर्णतया पारदर्शी तरीके से संचालित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *