नैनीताल पुलिस का नशे पर वार लगातार चोरगलिया पुलिस ने शराब की तस्करी कर रहे 02 व्यक्तियो को 133 पाउच अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार |

नैनीताल | प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं । इसी क्रम में प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, दीपशिखा अग्रवाल क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में राजेश जोशी थानाध्यक्ष चोरगलिया के नेतृत्व में  थाना पुलिस टीम द्वारा चैंकिंग के दौरान चोरगलिया क्षेत्र से 02 व्यक्तियों के कब्जे से अवैध कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उक्त दोनों के विरुद्ध थाना चोरगलिया में धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

गिरफ्तारी-
1-बलजीत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी बिचुवा,थाना नानकमत्ता,जिला उधमसिंह नगर

2-हरजिंदर सिंह पुत्र पप्पू सिंह निवासी बिचुवा,थाना नानकमत्ता, उधम सिंह नगर, उम्र 22 वर्ष, जिला उधमसिंह नगर*

बरामदगी-133 पाउच कच्ची शराब कुल 80 लीटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *