उत्तरकाशी | जनपद उत्तरकाशी के हर्षिल,धराली क्षेत्र में आई भीषण प्राकृतिक आपदा में भारी जान-माल का नुकसान हुआ था । आपदा के तुरंत बाद से ही वहां पर राहत एवं बचाव कार्य पुरजोर तरीके से चलाया गया। प्रभावित परिवारों को शासन–प्रशासन द्वारा लगातार खाद्य एवं राहत सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है । सरिता डोबाल पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार द्वारा उत्तरकाशी पुलिस टीम के साथ धराली गांव पहुंचकर आपदा प्रभावितों से मिलकर कुशलक्षेम जानी गयी तथा प्रभावित परिवारों को हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड हरिद्वार के सौजन्य से प्राप्त कम्बल, तिरपाल, जूते/चप्पल, बर्तन आदि आवश्यक उपयोग की वस्तुएं वितरित की गई । पुलिस उपाधीक्षक पंवार द्वारा सभी को पुलिस-प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिया गया
।
उत्तरकाशी पुलिस ने धराली आपदा प्रभावितों को की राहत सामग्री वितरित |















Leave a Reply