उत्तरकाशी |
ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी सरिता डोबाल के दिशा-निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अवैध नशे के सौदागरों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस उपाधीक्षक बडकोट देवेन्द्र सिंह नेगी के निकट पर्यवेक्षण मे थाना मोरी व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा 1 व्यक्ति को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी एसओजी प्रमोद उनियाल एवं थानाध्यक्ष मोरी रणवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में एसओजी व मोरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा त्यूणी रोड, वाल्टी तप्पड़ के पास चैकिंग के दौरान पोती सिंह नाम के एक व्यक्ति को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 466 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना मोरी पर 8/20 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1- पोती सिंह पुत्र जुबल सिंह निवासी खन्यासणी, तहसील मोरी, उत्तरकाशी।
बरामद माल- 466 ग्राम चरस ( करीब 1 लाख रु0)















Leave a Reply