उत्तरकाशी |
बडकोट, पौंटी पुल के निकट एक गाय यमुना नदी के किनारे फंस गयी थी, जिसकी सूचना मिलते ही आज फायर सर्विस बडकोट की टीम द्वारा तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद लेते हुये नदी किनारे फंसी हुयी मवेशी को रोप की सहायता से सुरक्षित रेस्क्यू कर ग्रामीण (स्वामी) के सुपुर्द किया गया ।ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि गाय पिछले कुछ दिनों से नदी किनारे फंसी हुयी थी, ग्रामीण गाय को निकालने का लगातार प्रयास कर रहे थे ।
यमुना नदी किनारे फंसी मवेशी को फायर की टीम ने किया सुरक्षित रेसक्यू |















Leave a Reply