उत्तरकाशी | समाज में साइबर अपराधों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के अंतर्गत कोतवाली मनेरी पुलिस की टीम द्वारा प्रभारी निरीक्षक
मनोज असवाल के नेतृत्व में भटवाड़ी, नेताला, गंगोरी क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिकों से मुलाक़ात कर उनकी कुशलक्षेम जानी गयी। सभी सम्रान्त जनों को साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, फिसिंग e-mail फ्रॉड, ऑनलाइन नौकरी या लॉटरी का झांसा आदि की व्यापक जानकारी देते हुये आधुनिक/डिजिटल ज़माने में सजक रहने की हिदायत दी गयी। ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार होने पर तुरन्त साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर शिकायत देने हेतु बताया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस टीम द्वारा मेडिकल स्टोर व अन्य दुकान दारों को एसिड व नशीली दवाइयों की बिक्री के विरुद्ध सचेत करते हुये, ऐसी अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी गयी ।
मनेरी पुलिस की टीम द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को दी गयी साइबर अपराध की जानकारी ।















Leave a Reply