उत्तरकाशी | पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी
के निर्देशन उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे जनजागरूकता अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मनेरी मनोज असवाल के नेतृत्व में कोतवाली मनेरी पुलिस की टीम द्वारा मनेरी डैम कॉलोनी में चौपाल लगाकर स्थानीय महिलाओं को महिला अपराध एवं उनके अधिकारों की व्यापक जानकारी देते हुये जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उनके द्वारा महिलाओं को घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, नए कानून में महिलाओं के लिए विशेष प्राविधान आदि के संबंध में जागरूक किया गया, सभी को उत्तराखंड पुलिस एप्प के गौरा शक्ति फीचर की जानकारी दी गयी साथ चाइल्ड मैरिज एक्ट व पोक्सो अधिनियम की जानकारी भी प्रदत्त की गई |
मनेरी पुलिस ने चौपाल लगाकर महिलाओं को किया जागरूक |















Leave a Reply