शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर हरिद्वार पुलिस का कड़क एक्शन दो पक्षों के बीच हो रहे झगड़े में कुल 15 दंगाईयों को दबोचा महिलाओं सहित गांव के 45 लोगों का धारा-126/135 का कटा चालान |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कलियर | थाना कलियर पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बेडपुर मे दो पक्षों मे जमकर हगामा हो रहा है। तत्काल पीएसी बल के साथ मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि दो पक्ष के करीब दस पंद्रह लोग गांव के रास्ते में खड़े होने व रास्ते से हटने/ ना हटने को लेकर आपस में तीखी बहस, गाली गलौच व मारपीट को लेकर जोर आजमाइश के साथ हंगामा काट रहे हैं । लोगो की भीड उमडने से शांति भंग होने की प्रबल संभावना के दृष्टिगत पुलिस टीम ने पहले दोनो पक्षो को बाखूबी समझाया लेकिन दोनों ही पक्ष के न मानने और आग बबूला होने पर आरोपित को चारों तरफ से घेर कर दोनों पक्ष के कुल 15 आरोपित को अन्तर्गत धारा 170 BNSS में पुलिस हिरासत में लिया गया । चोटिल लोगों को प्राथमिक उपचार हेतु सरकारी अस्पताल भिजवाया गया है। महिलाओं सहित गांव के 45 लोगों का धारा-126/135 में चालान काटने के साथ ही गांव की हरकत पर करीब से नजर रखी जा रही है। मौके पर पुलिस बल नियुक्त किया गया ।

नाम पता आरोपी-
प्रथम पक्ष-
1- जुबैर पुत्र तज्जमुल उम्र 24 वर्ष
2- अनीश पुत्र असगर उम्र 50 वर्ष
3- एहसान पुत्र असलम उम्र 41 वर्ष
4- दानिश पुत्र अनीश उम्र 24 वर्ष
5- विट्टन पुत्र शेर अली 27 वर्ष
6- राजा पुत्र अनीश उम्र 25 वर्ष
7- शौकीन पुत्र घसीटा उम्र 34 वर्ष
8- नूर आलम पुत्र एहसान उम्र 21 वर्ष
9- शाहरुख पुत्र अकरम उम्र 20 वर्ष समस्त निवासी ग्राम बेडपुर थाना कलियर

द्वितीय पक्ष-
1- जुबैर पुत्र शेर अली उम्र 20 वर्ष
2- जावेद पुत्र जमीर उम्र 30 वर्ष
3- मुर्शिद पुत्र फरमान उम्र 25 वर्ष
4- दानिश पुत्र सज्जाद उम्र 24 वर्ष
5- समीर पुत्र सगीर उम्र 22 वर्ष
6- शाकिर पुत्र जमीर उम्र 28 वर्ष समस्त निवासी ग्राम बेडपुर थाना कलियर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *