नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

भगवानपुर | वादी निवासी थाना भगवानपुर द्वारा ख़ुद की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने व घर में घुस कर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में अभियुक्त समीर अली अंसारी पुत्र अशरफ अली अंसारी निवासी ग्राम चुडियाला थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार के खिलाफ थाना भगवानपुर पर मु0अ0सं0-271/25 धारा 64(2)(ड), 333, 75(2), 351(2) बीएनएस व 3(क)/4,5(एल)/6 पोक्सो अधि0 पंजीकृत किया गया । एसएसपी हरिद्वार द्वारा नाबालिग व महिला संबंधी मामलों को गंभीरता पूर्वक लेने हेतु दिए गए कड़े निर्देशों के क्रम में थाना भगवानपुर पुलिस द्वारा गहन सुरागरसी पतारसी अभि0 समीर अली अंसारी पुत्र अशरफ अली अंसारी निवासी ग्राम चुडियाला थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को बिनारसी रोड तेजूपुर से दबोचा गया ।

नाम पता अभि0
समीर अली अंसारी पुत्र अशरफ अली अंसारी निवासी ग्राम चुडियाला थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *