
रिपोर्ट – वंश शर्मा
पथरी | मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि -2025 को सफल बनाने के लिये SSP हरिद्वार द्वारा जनपद हरिद्वार जनपद को नशा मुक्त करने के लिये अवैध मादक पदार्थो के तस्करो की कमर तोड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । उक्त अभियान के दृष्टीगत थाना पथरी द्वारा क्षेत्र में नियमित रुप से टीमें गठित कर सघन चैकिंग एवं सुरागरसी/पतारसी की जा रही है । उपरोक्त के क्रम में रात्रि को पथरी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान भट्टा तिराहा बहादरपुर जट मार्ग से एक आरोपी राकेश कुमार पुत्र देवेंद्र राम निवासी ग्राम गलाथी थाना धारचूला जनपद पिथौरागढ़ को 533 ग्राम अवैध चरस के साथ पकडा गया । आरोपी के विरूद्ध थाना पथरी पर एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
नाम पता आरोपी
राकेश कुमार पुत्र देवेंद्र राम निवासी ग्राम गलाथी थाना धारचूला जनपद पिथौरागढ़।
विवरण बरामदगी-
533 ग्राम अवैध चरस













Leave a Reply