मुखानी क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान से सरिया चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार |

नैनीताल | वादी गोविंद सिंह कन्याल पुत्र आनंद सिंह निवासी पानपुर कटघरिया मुखानी द्वारा थाना मुखानी में तहरीर दी गई कि किसी अज्ञात चोर द्वारा स्कूटी में उनके निर्माणाधीन मकान से सरिया के बंडल चोरी की गई। तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा थाना मुखानी पर मुकदमा एफ.आई.आर न0 196/25 धारा 305(a)/317 बी.एन.एस पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 राजेंद्र सिंह के सुपुर्द की गयी। थानाध्यक्ष मुखानी दिनेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा उक्त चोरी में संलिप्त अभियुक्त राकेश आर्य पुत्र गोपाल राम निवासी नारायण नगर कुसुमखेड़ा थाना मुखानी उम्र 37 वर्ष को चोरी के समान तथा घटना में प्रयुक्त एक अदद स्कूटी Uk 04 AE 8908 के साथ गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तारी-
राकेश आर्य पुत्र गोपाल राम निवासी नारायण नगर कुसुमखेड़ा थाना मुखानी उम्र 37 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *