
रिपोर्ट – वंश शर्मा
मंगलौर | मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है । जिसके अनुपालन में कोतवाली मंगलौर पुलिस द्वारा नारसन क्षेत्र से मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर अवैध कच्ची शराब (42 प्लास्टिक के पाउच में कुल 10 लीटर) सहित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त द्वारा शराब को शातिराना तरीका अपनाते हुए गौशाला के पास गड्ढे में घडा रखकर ईंटों से दबाकर छुपाया गया था, किंतु पुलिस टीम की कार्यकुशलता से अभियुक्त के द्वारा छुपाई गई शराब को बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली मंगलौर पर मुकदमा पंजीकृत कर अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, अन्य शराब तस्करी/बिक्री करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही जारी है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
———————————-
1- मोतीलाल पुत्र हरि सिह निवासी नगला कोयल कोत0 मंगलौर हरिद्वार
बरामद माल
1- 10 लीटर कच्ची शराब (प्लास्टिक की छोटी 42 पाउच में)













Leave a Reply