घातक हथियारों से लैस होकर मारपीट करने के आरोपी को पुलिस ने दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

गंगनहर | वादी अमित धीमान पुत्र श्यामसुंदर निवासी ग्राम लिबरहेडी कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार द्वारा अभियुक्त द्वारा घातक हथियारों से लैस होकर वादी व वादी के दोस्तों के साथ मारपीट करने के संबंध में एक किता प्रार्थना पत्र थाने पर दाखिल किया गया। दाखिला प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 349/25 धारा 190, 191(2), 191(3), 115(2), BNS बनाम देव्यांश आदि पंजीकृत किया गया। जिसकी सूचना उच्चाधिकारी गणो को दी गई । परिणाम स्वरूप दिनांक 14.08. .2025 को पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना के आधार पर आरोपी सलमान उर्फ लाखा को नहर पटरी कब्रिस्तान वाले रास्ते पर से आवश्यक बल प्रयोग कर दबोचा। आरोपी को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा ।

नाम पता आरोपी-
1- सलमान उर्फ लाखा पुत्र अखलाख निवासी रामपुर रुड़की कोतवाली गंग नहर जनपद हरिद्वार उम्र 25 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *