हरिद्वार | थाना क्लेमेंटाउन पुलिस के द्वारा
सूचना मिली कि एक बालक निवासी- क्लेमेंटाउन देहरादून उम्र -15 वर्ष जो घर से नाराज होकर बिना बताए चला गया है। जो संभवतः ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहा है । उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष जीआरपी लक्सर संजय शर्मा के द्वारा चौकी जीआरपी रूडकी पर ड्यूटीरत पुलिस कर्मगणो को निर्देशित करते हुए गुमशुदा बालक की फोटो ग्रुप के माध्यम से शेयर करते हुए उक्त बालक को तलाश करने हेतु निर्देशित किया गया व ट्रेन के रेलवे स्टेशन रूड़की आने पर गुमशुदा बालक की फोटो अलग-अलग कर्मियों के द्वारा ट्रेन के TTE स्टॉफ को दिखाई गई व खोजबीन की गई, तो उक्त बालक कोच संख्या E1 मे बैठा हुआ मिला । जीआरपी द्वारा तत्काल उक्त बालक को सकुशल ट्रेन से उतारकर चौकी जीआरपी रूडकी पर बैठाया गया व संबंधित थाने को जरिये दूरभाष सूचना देते हुए आवश्यक कार्यवाही की गई ।
जीआरपी ने एक बार फिर लौटाई चेहरों पर मुस्कान 15 वर्षीय बालक को खोजकर किया परिजनों सुपुर्द |













Leave a Reply