गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भू-स्खलन प्रभावी क्षेत्रों में एस0पी0 उत्तरकाशी स्वयं रहीं मौजूद |

उत्तरकाशी | हर्षिल धराली में आयी दैवीय आपदा के बाद से ही पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी सरिता डोबाल द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी के साथ-साथ ग्राउंड पर जाकर भी व्यवस्थाओं को देखा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भटवाडी क्षेत्र में भू-स्खलन प्रभावी जोन पर मौजूद रहकर स्वयं पुलिस व सुरक्षा व्यवस्थाओं को देखा गया, डेंजर जोन पर ड्यूटीरत् जवानों का मनोबल बढाते हुये उनके दायित्वों एवं जिम्मेदारियों के प्रति मार्ग दर्शन किया गया। सभी को डेंजर जोन पर आवगमन करने वाले यातायात तथा लोगों की सहयता व सुरक्षा के सम्बन्ध में जरुरी सावधानियां एवं हिदायतें बतायी गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *