नैनीताल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के कुशल नेतृत्व व सख्त निगरानी में पुलिस टीम ने बालक अमित मौर्य हत्या कांड में अहम सफलता हासिल की है । थाना काठगोदाम में पंजीकृत अभियोग में गुमशुदा बालक अमित मौर्य का शव बरामद कर आरोपी निखिल जोशी पुत्र मोहन चन्द्र जोशी निवासी पश्चिमी खेड़ा
गौलापार काठगोदाम को गिरफ्तार कर जेल भेज गया था । परन्तु हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल (बड़ी दराती) बरामद नहीं हो पाया था, जिसमे न्यायालय से पुलिस कस्टडी रिमाण्ड पर लिए जाने के बाद आरोपी के घर से, मृतक के परिजनों की मौजूदगी में, घटना में प्रयुक्त दराती भी बरामद की गई । आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार जिला कारागार नैनीताल दाखिल किया गया ।
एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा के नेतृत्व में सनसनीखेज बालक हत्या के खुलासे के बाद अब हत्या में प्रयुक्त हथियार भी हुआ बरामद |
















Leave a Reply