काठगोदाम | रेलवे स्टेशन कठगोदाम पर 112 के माध्यम से मिली सूचना पर रेलवे स्टेशन काठगोदाम पर लावारिस हालत मे बैठी बुजुर्ग महिला उम्र- 60 वर्ष, को थाना जीआरपी काठगोदाम में लाकर पूछताछ की गई । महिला द्वारा अपना नाम/पता- निवासी-कन्नौज, उत्तर प्रदेश बताया । बुजुर्ग महिला द्वारा बताए गए पते के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस चौकी इंचार्ज पनवाड़ा, कन्नौज तथा चौकी इंचार्ज पाल चौराहा से वार्ता की गई । चौकी इंचार्ज पाल चौराहा द्वारा ग्राम प्रधान का फोन नंबर दिया गया, ग्राम प्रधान ने उक्त को पहचान लिया तथा उनके घर वालों को जाकर तत्काल सूचना दी | जिससे महिला के भतीजे निवासी- कन्नौज से वार्ता हुई व वीडियो कॉल के माध्यम से महिला से बात कराई गई। भतीजे द्वारा बताया गया कि वह काफी समय से लगभग 7-8 महीने से घर से गायब है, जिनकी गुमशुदगी थाना बिल्लोर मे दर्ज कराई गई थी । उपरोक्त बुजुर्ग महिला को
उनके परिजनों निवासी गण- कन्नौज उत्तर प्रदेश के सही सलामत सुपुर्द किया गया । परिजनों द्वारा थाना जीआरपी काठगोदाम का बहुत-बहुत धन्यवाद किया गया व जीआरपी काठगोदाम पुलिस के कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई ।
112 की सूचना पर जीआरपी ने की तत्काल कार्यवाही पिछले 7-8 माह से गुमशुदा 60 वर्षीय महिला को सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द |
















Leave a Reply