हरिद्वार पुलिस द्वारा 01 आरोपी को अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी में धर दबोचा आरोपी के कब्जे से 6.13 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

ज्वालापुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थ (अवैधशराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया । प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा उपरोक्त आदेश के क्रम में थाना क्षेत्रांतर्गत अलग अलग टीमों का गठन किया गया गठित टीमो को कड़ी कार्रवाई/हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । उपरोक्त आदेश के क्रम मे रात्रि दौराने चैंकिंग आरोपी साकिर पुत्र जाबीर निवासी मोहल्ला झाडान पीठ बाजार कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार को 6.13 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ नहर पटरी गुर्जर बस्ती के पास से धऱ दबोचा । आरोपी के विरुद्ध थाना हाजा पर NDPS एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

नाम व पता आरोपी
साकिर पुत्र जाबीर निवासी मोहल्ला झाडान पीठ बाजार कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार।

बरामदगी
1-6.13 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *