उत्तरकाशी |
टिहरी गढवाल निवासी एक व्यक्ति द्वारा डायल 112 पर कॉल कर बताया गया कि उनके साथ काम करने वाले नेपाली मूल के लालमणि अधिकारी जी का बेटा आपदा के दौरान धराली, हर्षिल क्षेत्र में था तथा आपदा के बाद से बेटे से कोई सम्पर्क नहीं हो रहा है, वह बहुत परेशान व चिंतित हैं। सूचना पर पुलिस हेल्प डेस्क हर्षिल मे नियुक्त जवान राहुल नेगी व नरविंद द्वारा युवक की जानकारी जुटाकर परिजनों से बात करवाई गयी। बेटे की कुशलक्षेम पाकर युवक के पिता भावुक व प्रसन्न हो गये ।
बेटे की कुशलक्षेम पाकर भावुक हुये पिता |















Leave a Reply