कोतवाली रूडकी पुलिस द्वारा एक आरोपी को सट्टे की खाई बाड़ी करते धर दबोचा आरोपी कब्जे से सट्टा डायरी, पेन, व ₹1250 /-नगदी बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रुडकी | कोतवाली रूडकी के पुलिस टीम क्षेत्र मे गश्त कर रहे थे दौराने गश्त मुखबिर की सूचना प्राप्त हुयी कि ईमली रोड पर एक व्यक्ति सट्टे की खाईबाडी कर रहा है । जिसके क्रम मे पुलिस कर्मगण के द्वारा एक व्यक्ति खुशनसीब पुत्र शहीद अहमद उम्र 25 वर्ष निवासी रामपुर चुंगी निकट चार मिनार मस्जिद थाना को0 गंगनहर जनपद हरिद्वार को ईमली रोड पर सट्टे की खाईबाडी करते हुये धर दबोचा । जिसके कब्जे से सट्टा पर्चा पैन डायरी व नगदी ₹1250/ये बरामद हुये । आरोपी के विरुद्ध कोतवाली रूडकी पर धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

आरोपी का विवरण
खुशनसीब पुत्र शहीद अहमद निवासी रामपुर चुंगी निकट चार मिनार मस्जिद थाना को0 गंगनहर जनपद हरिद्वार।

बरामदगी
एक अदद डायरी, एक पेन व नगदी ₹1250/-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *