हरिद्वार पुलिस ने अवैध शराब के साथ 01आरोपी को धर दबोचा आरोपी के कब्जे से 48 पैकेट देशी शराब टैट्रा बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

भगवानपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री/तस्करी की रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया था । जिस पर प्रभारी निरीक्षक थाना भगवानपुर द्वारा चौकी प्रभारी /हल्का प्रभारी/बीट कर्म0गणों को आवश्यक दिशा | निर्देश दिये गये है । जिसके अनुपालन में भगवानपुर पुलिस द्वारा 48 पैकेट देशी शराब टैट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब के साथ आरोपी जाहिद पुत्र वहीद निवासी सिकन्दरपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को ग्राम सिकन्दरपुर से पकड़ा गया । जिसके विरुद्ध थाना भगवानपुर पर 60 आब0 अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

नाम पता आरोपी
1- जाहिद पुत्र वहीद निवासी सिकन्दरपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार स0मु0अ0सं0- 255/2025 धारा 60 EX.Act

बरामदगी
1-48 पैकेट देशी शराब टैट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *