नशा तस्करी में 02 आरोपियों को धर दबोचा आरोपियों के कब्जे से अवैध 13.47 ग्राम स्मैक की बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

सिडकुल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/नशीली दवाइयां/इंजेक्शनआदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने हेतु प्रभारी निरीक्षक सिडकुल को निर्देशित किया गया । प्रभारी निरीक्षक द्वारा उक्त आदेश के क्रम में थाना क्षेत्रांतर्गत अलग -अलग टीमों का गठन किया गया | गठित टीमो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । उक्त आदेश के क्रम मे मुखबिर खास की सूचना पर टीम द्वारा आरोपी 1-अंशुल पुत्र जसवीर 2-राहुल पुत्र कैलाश थाना क्षेत्र से पकड़ा गया । आरोपी के विरुद्ध थाना सिडकुल पर NDPS एक्ट में पंजीकृत किया गया ।

नाम पता आरोपी
1- अंशुल पुत्र जसवीर निवासी गांव बडझेड़ी सरकारी स्कूल के पास थाना ऊण जिला शामली उत्तर प्रदेश हाल किराएदार ब्रह्मपुरी थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।
2- राहुल पुत्र कैलाश निवासी शंकर मार्केट लोहे की टंकी के पास थाना कोटद्वार जिला पौड़ी गढ़वाल हाल निवासी टीन मार्केट रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।

बरामदगी
1-आरोपी अंशुल से नाजायज बरामद स्मैक 06.76 ग्राम ।
2-आरोपी राहुल से नाजायज बरामद स्मैक 06.71 ग्राम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *