ऑपरेशन कालनेमी अभियान के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही 09 बेहरुपी बाबा भेषधारियों को अन्तर्गत धारा 172(2) बी0एन0एस0एस के तहत की गयी कार्यवाही |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

ज्वालापुर | मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड़ महोदय द्वारा जारी “ ऑपरेशन कालनेमी”अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार की प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार के कुशल नेत्तृव में कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान बहरुपी बाबा जो बाबाओं के भेष मे तन्त्र-मन्त्र, जादू -टोना आदि की कलाओं को दिखाकर स्थानीय व्यक्ति एवं यात्रियो को अपनी ओर आकर्षित कर कर रहे थे । जिस कारण उक्त स्थान पर काफी भीड़-भाड़ होने के कारण इन बेहरुपी बाबाओं के उक्त कृत्य से स्थानीय लोगो एवं यात्रियो के भडकने/उग्र होने की होने की सम्भावना के दृष्टिगत थाना कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार की पुलिस टीम द्वारा कस्बा ज्वालापुर क्षेत्र से 09 बेहरुपी बाबाओं को अन्तर्गत धारा 172(2)बी0एन0एस0 एस के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी ।

नाम पता आरोपी
1-सहदेव पुत्र कृपाल सिह निवासी भारत माता मंदिर हरिद्वार।
2-बीर बहादुर पुत्र हरि बहादुर निवासी ऋषिकेश त्रिवेणी घाट देहरादून।
3-अशोक पुत्र कमल सिह निवासी ऋषिकेश त्रिवेणी घाट।
4-राजू पुत्र सुधीर निवासी ज्वालापुर रेलेवे स्टेशन ज्वालापुर।
5-उपेन्द्र पुत्र महेन्द्र निवासी सब्जी मंडी ज्वालापुर हरिद्वार।
6-राम सिह पुत्र बाबूराम निवासी ऊचापुल पीर बाबा ज्वालापुर हरिद्वार
7-मुकेश पुत्र बाबूराम निवासी आजाद नगर मेरठ उ0प्र0।
8- देवी किशोर पुत्र हरिप्रसागद निवासी रेलवे स्टेशन हरिद्वार।
9-संजीव कुमार पुत्र श्री राशी निवासी शनि देव मंदिर थाना बहादराबाद हरिद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *