उत्तरकाशी | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तरकाशी के तत्वधान मे आज 30 जुलाई 2025 को विश्व मानव तस्करी निषेध दिवस के अवसर पर शहीद मेजर मनीष गुसांई राजकीय इण्टर कॉलेज जोशियाडा, उत्तरकाशी में “बाल सुरक्षा यात्रा” जनजागरुकता कार्यशाला आयोजित की गयी।

कार्यशाला में पुलिस, एआरटीओ, बाल कल्याण समिति, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्प लाइन, जेजेबी विभाग आदि विभाग की टीम द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को विभिन्न उपयोगी जानकारियां दी गयी | उत्तरकाशी पुलिस की एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी व बाल अपराधों की विस्तृत जानकारी दी गयी। उ0नि0 गीता द्वारा छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी, पोक्सो एक्ट, साइबर, बच्चो से जुडे अपराध, बाल विवाह आदि की व्यापक जानकारी के साथ सोशल मीडिया से सम्बन्धित सावधानियां, उत्तराखंड पुलिस एप्प, गौरा शक्ति मॉड्यूल तथा आपातकालीन नंबर 112 व साइबर हेल्प लाइन नम्बर1930 के उपयोगिता की जानकारी दी गयी। सभी को नशे से दूर रहने की हिदायत दी गयी । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें माननीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सचिन कुमार द्वारा छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी से जुडी महत्वपूर्ण जानकारियों के साथ जिला विधिक सेवा प्रधिकरण के कार्यो की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। एआरटीओ स्वर्णा नौटियाल द्वारा सभी को सडक सुरक्षा, जीवन रक्षा का पाठ पढाते हुये यातायात व सडक सुरक्षा के नियमों की उपयोगितायें बतायी गयी । चाइल्ड हेल्पलाईन एवं बाल कल्याण समिति की टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को विभागीय कार्यप्रणाली, बाल अधिकारों की जानकारी तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की उपयोगिता के प्रति जागरुक किया गया ।















Leave a Reply