उत्तरकाशी | त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण को पारदर्शी एवं निर्विघ्न तरीके से सम्पन्न करवाने को लेकर उत्तरकाशी पुलिस मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी सरिता डोबाल द्वारा स्वयं ग्राउंड में उतरकर चुनाव प्रक्रिया एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा गया। विकासखंड भटवाड़ी के विभिन्न पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर उनके द्वारा सुरक्षा व मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस बल जोनल, सेक्टर पुलिस अधिकारियों तथा बूथ पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव के सम्बन्ध में जरुरी निर्देश एवं हिदायतें दी गयी। बूथ पर बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिये गये । सभी मतदाताओं से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के महापर्व मे सहभागिता निभाने की अपील की गयी ।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 द्वितीय चरण SP उत्तरकाशी द्वारा किया गया पोलिंग बूथ का निरीक्षण ।















Leave a Reply