हरिद्वार पुलिस की अपराधियो के विरूद्ध ताबडतोड कार्यवाही धर दबोचा एक शातिर वाहन चोर आरोपी के कब्जे से बरामद की एक चोरी की स्कूटी|

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | कोतवाली रानीपुर पर वादिया नि0 रामधाम कालोनी रानीपुर हरिद्वार द्वारा अपनी स्कूटी को अज्ञात चोर द्वारा रामधाम रानीपुर से चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 301/25 धारा 303(2) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत करवाया गया । उपरोक्त घटना के अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी, पतारसी करते हुये 24 घण्टो के अन्दर ही रात्रि को ही दौराने चैकिंग मिलिट्री फार्म शिवालिक नगर से आरोपी शुभम कश्यप पुत्र मदन स्थाई निवासी ग्राम बोंगला थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार हाल निवासी किरायेदार गुघाल मंदिर पार्किंग के पास मोहल्ला पांडेवाली कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार को धर दबोचकर आरोपी के कब्जे से चोरी चोरी की गयी स्कूटी एक्टिवा रंग सफेद की बरामदगी की गयी । पूछताछ पर आरोपी द्वारा नशे का आदी होना एवं अपने नशे की जरूरतो को पूरा करने के लिये उक्त घटना को अन्जाम देना बताया गया, पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध सुसंगत धाराओ की वृद्धि की गयी ।

नाम पता आरोपी-
1- शुभम कश्यप पुत्र मदन स्थाई निवासी ग्राम बोंगला थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार हाल निवासी किरायेदार गुघाल मंदिर पार्किंग के पास मोहल्ला पांडेवाली कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार।

बरामदगी-
एक अदद स्कूटी एक्टिवा रंग सफेद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *