
रिपोर्ट – वंश शर्मा
ज्वालापुर | वादी लक्ष्मण सिंह पुत्र लोका सिंह निवासी जगजीतपुर थाना कनखल जनपद हरिद्वार की लिखित तहरीर पर अज्ञात चोरों द्वारा वादी की मोटरसाइकिल (splendar) रंग काला को लाल मंदिर कॉलोनी से चोरी कर ले जाने के संबंध में थाना हाजा पर पंजीकृत किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं की रोक थाम/अनावरण हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थाना अध्यक्ष को निर्देशित किया गया । प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा उपरोक्त आदेश के क्रम में थाना स्तर पर वाहन चोरी की घटनाओं का अनावरण/अभियुक्त गण की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर व गठित टीमो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । गठित टीमों द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र कर मुखबिर खास को क्षेत्र में सक्रिय किया गया/कड़ी सुराग राशि पता रसी कर/संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उक्त के क्रम में 02 आरोपियों 1-साहिल पुत्र सनव्वर 2-विशाल कुमार पुत्र तिलक राम को मय चोरी की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस के खुले पार्ट्स चेसिस फ्रेम साथ जटवाड़ा पुल निकट कावड़ मार्ग से पकड़ा गया ।
नाम पता आरोपी
1-साहिल पुत्र सनव्वर निवासी मोहल्ला कस्सावान कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार।
2-विशाल कुमार पुत्र तिलक राम निवासी ग्राम चरथावल जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल निवासी मोहल्ला पावधौई कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार।
बरामदगी
01अदद मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस के खुले पार्ट्स चेसिस फ्रेम बरामद।













Leave a Reply