
रिपोर्ट – वंश शर्मा
ज्वालापुर | वादी इसरार पुत्र इरफान निवासी मोहल्ला कस्सावान कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार की लिखित तहरीर पर प्रतिवादी आरिफ पुत्र मोहम्मद अनीश निवासी मोहल्ला कस्सावान कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार द्वारा वादी के गर्दन व दाहिने हाथ पर चाकू से बार करना व मौका मिलने पर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में थाना हाजा पर अभियोग पंजीकृत किया गया । प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें गठित कर टीमो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । टीमों द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी के मस्कन/रिश्तेदारों/अन्य संभावित स्थानो पर दबिश दी गई मुखबीर खास को क्षेत्र में सक्रिय किया गया है । उक्त के क्रम में पुलिस टीम द्वाराआरोपी आरिफ पुत्र मोहम्मद अनीश निवासी मोहल्ला कस्सावान कोतवाली ज्वालापुर को शिव मूर्ति के पास से धर दबोचा ।
नाम व पता आरोपी
आरिफ पुत्र मोहम्मद अनीश निवासी मोहल्ला कस्सावान कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार।
बरामदगी का विवरण
01अदद कटर (ब्लेड)













Leave a Reply