
रिपोर्ट – वंश शर्मा
रानीपुर | कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत गैस प्लांट स्थित बैरियर नं0-06 के पास एक बालक उम्र लगभग 4-5 वर्ष लावारिस अवस्था में घूमते हुए मिला । स्थानीय नागरिकों से सूचना प्राप्त होने पर रानीपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और बालक को सुरक्षा की दृष्टि से संरक्षण में लिया । बालक की मानसिक स्थिति को देखते हुए उसका नाम, पता आदि जानना कठिन हो रहा था, अतः पुलिस टीम द्वारा स्थानीय निवासी सोनू कुमार व उनकी पत्नी की सहायता से गहन तलाश एवं पड़ताल की गई । काफी प्रयासों के उपरान्त बालक के परिजनों की पहचान की गई और उसे उसके पिता सुशील यादव व माता श्रीमती पिंकी यादव निवासी रावली महदूद, सिडकुल, हरिद्वार के सुपुर्द किया गया । परिजनों ने बालक को सकुशल पाकर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की एवं रानीपुर पुलिस की त्वरित, संवेदनशील व सराहनीय कार्यप्रणाली की खुले दिल से प्रशंसा की ।













Leave a Reply