
रिपोर्ट – वंश शर्मा
रानीपुर | रात्रि को कोतवाली रानीपुर को विष्णुलोक कालोनी में लडाई झगडे की सूचना प्राप्त हुई । जिस पर तत्काल रानीपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की गयी तो प्रथम पक्ष के 1- प्रमोद कुमार व द्वितीय पक्ष के 2- नितिन कुमार पुत्र स्व श्रीराम जमीनी विवाद को लेकर एक दूसरे के साथ मारपीट, आमदा फौजदारी हो रहे थे, जिन्हे मौके पर पुलिस कर्मियो द्वारा काफी समझाया गया । जिस पर पुलिस द्वारा मौके पर शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत उक्त दोनो पक्षो के प्रमोद कुमार व नितिन कुमार उपरोक्त को अन्तर्गत धारा 170 बी0एन0एस0 के तहत कार्यवाही की गयी ।
नाम पता आरोपी
1- प्रमोद कुमार पुत्र स्व0 चमनलाल निवासी विष्णुलोक कालोनी रानीपुर हरिद्वार।
2- नितिन कुमार पुत्र स्व श्रीराम निवासी विष्णुलोक कालोनी रानीपुर हरिद्वार।













Leave a Reply