
रिपोर्ट – वंश शर्मा
कलियर | थाना पिरान कलियर पर सूचना प्राप्त हुई कि जिलानी बाबा दरगाह के पास एक मकान स्वामी एवं किरायेदार के बीच विवाद हो रहा है । सूचना पर कलियर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची । मौके पर देखा गया कि सलामत के मकान के बाहर सड़क पर भारी भीड़ एकत्र हो चुकी थी तथा दोनों पक्ष आपस में मकान के स्वामित्व को लेकर बहस एवं आरोप-प्रत्यारोप कर रहे थे। द्वितीय पक्ष अख्तर अली द्वारा एक लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई, जिसमें उन्होंने उक्त मकान से संबंधित दस्तावेज भी पुलिस को उपलब्ध कराए । जबकि प्रथम पक्ष शाहआलम द्वारा कोई दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत नहीं किया गया । पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने हेतु समझाने का प्रयास किया गया, किंतु दोनों पक्ष आपस में धक्का-मुक्की एवं नोकझोंक पर उतर आए । मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से तथा संभावित संज्ञेय अपराध की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के कुल 08 व्यक्तियों को धारा 170 BNSS के अंतर्गत हिरासत में लेते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है ।
नाम पता आरोपीगण-
प्रथम पक्ष
1. सद्दाम हुसैन पुत्र इस्लाम निवासी बेड़पुर, थाना कलियर जनपद हरिद्वार, उम्र – 20 वर्ष
2. शादाब पुत्र रिजवान निवासी रईस कॉलोनी चाँद साबरी मस्जिद पिरान कलियर, हरिद्वार, उम्र – 19 वर्ष
3. महिला पुत्री बाबू निवासी मुकर्रबपुर, थाना पिरान कलियर हरिद्वार, उम्र – 35 वर्ष
4. महिला पत्नी इसरार निवासी जंगीराबाद, जिला बुलंदशहर, उ.प्र., उम्र – 40 वर्ष
5. महिला पत्नी बाबूराम, निवासी मुकर्रबपुर, थाना कलियर हरिद्वार, उम्र – 42 वर्ष
द्वितीय पक्ष
6. शाहआलम पुत्र रईस अहमद निवासी हज हाउस के पीछे, जिलानी बाबा दरगाह के पास, कलियर, हरिद्वार, उम्र – 30 वर्ष
7. महिला पुत्री रईस निवासी उपरोक्त, उम्र – 24 वर्ष
8. मोहम्मद तस्लीम पुत्र अली हसन निवासी ग्राम नटहौर, जिला बिजनौर, उ.प्र., उम्र – 35 वर्ष













Leave a Reply