बेसहारा बुजुर्ग महिला की आस बनी हरिद्वार पुलिस कांवड भीड में खोयी व भूखी प्यासी भटकती बुजुर्ग महिला की तलाश परिजनों से मिलाकर लौटाई चेहरे पर खोई मुस्कान |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

श्यामपुर | चन्द्र सिंह वर्मा मो0नं0-9838343921 द्वारा लखनऊ से अपनी माताजी श्रीमती लक्ष्मी देवी के मो0नं0 -9161973234 पर वार्ता करने के उपरान्त थाना श्यामपुर हरिद्वार को सूचना दी गई कि उनकी माताजी श्रीमती लक्ष्मी देवी चण्डीघाट क्षेत्र में कांवडीयों की भीड में खो गयी है व भूखी प्यासी भटक रही है व आपसे अनुरोध है कि आप मेरी माता जी को थाने में सुरक्षित ले आये । उक्त सूचना से थानाध्यक्ष थाना श्यामपुर को अवगत कराते हुये चौकी चण्डीघाट क्षेत्र में विशेष चैकिंग अभियान चलाने हेतु कर्मचारीगणों को सूचित कराया गया । चौकी चण्डीघाट क्षेत्र में ड्यूटीरत म0उ0नि0 अंजना चौहान के नेतृत्व में चण्डीघाट बैरियर पर नियुक्त ड्यूटी कर्मियों व विशेष पुलिसअधिकारीयों द्वारा अथक प्रयासो व सर्विलांस की मदद से उक्त बुजुर्ग महिला चण्डीघाट पुल के नीचे लाचार अवस्था में पेड़ के नीचे बैठी मिली | जिनको सांत्वना व ढांढस देकर चौकी चण्डीघाट पर बैठाया गया व नाम पता तस्दीक कर उसके बेटे चन्द्र सिंह वर्मा को थाना श्यामपुर पर बुलाया गया तथा बुजुर्ग महिला लक्ष्मी देवी उम्र-70 वर्ष पत्नी स्व0 प्रताप बहादुर वर्मा निवासी ग्राम सिरोली कलाँ पो0 नन्दवल बहराईच उ0प्र0 को उसके सगे बेटे चन्द्र सिंह वर्मा के सकुशल सुपुर्द कर मानवता की मिशाल पेश की है । परिजनों द्वारा थाना श्यामपुर हरिद्वार पुलिस की इस तत्कालिक कार्यवाही की सरहना करते हुये धन्यवाद प्रकट किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *