ईमानदारी की मिसाल, सब इंस्पेक्टर खोया मोबाइल को किया मोबाइल स्वामी के सुपुर्द |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

बहादराबाद | ख्याति ढाबा और बीएचईएल तिराहा बहादराबाद के बीच सड़क पर एक Vivo V50 5G मोबाइल (कीमत लगभग ₹37,000) गिर गया था, जो विकास कुमार पुत्र राजेंद्र जी का था । इस दौरान मोबाइल गश्त ड्यूटी पर तैनात 40 पीएसी के सब इंस्पेक्टर इख़लाक़ मलिक की नजर मोबाइल पर पड़ी । उन्होंने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल को सुरक्षित रखा और उसमें उपलब्ध संपर्क के माध्यम से विकास कुमार से संपर्क कर उन्हें बुलाया । मोबाइल को उसके असली स्वामी को सुपुर्द कर सब इंस्पेक्टर इख़लाक़ मलिक ने ईमानदारी, सतर्कता और मानवता की मिसाल पेश की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *