रूडकी | वादी अर्जुन पुत्र महिपाल सिंह निवासी- सालियर, रुड़की ने चौकी जीआरपी रुड़की पर दिए गये प्रार्थना पत्र कि रात्रि रेलवे स्टेशन रुड़की से लुधियाना जाने के लिए ट्रेन का इंतजार करते समय रेलवे स्टेशन रुडकी पर किसी अज्ञात चोर द्वारा वादी का मोबाइल फोन चोरी कर ले जाने के संबंध मे मु0अ0सं0- 36/2025 धारा- 303(2) बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । एस0पी0 जीआरपी तृप्ति भट्ट के कड़े दिशा-निर्देशन में कार्य करते हुए थाना जीआरपी क्षेत्र अंतर्गत रेलवे पुलिस चौकी रुड़की द्वारा टीम गठित की गई । गठित टीम द्वारा प्रभावी सुरागरसी-पतारसी करते हुए
रेलवे स्टेशन रुड़की परिसर से अभियुक्त जमील पुत्र किताबुद्दीन निवासी जोकहिया थाना देहात जनपद बलरामपुर उत्तर प्रदेश उम्र 20 वर्ष को चोरी गये मोबाइल एवं एक अन्य चोरी के मोबाइल फोन के साथ दबोचा गया । अभियुक्त जमील द्वारा नौकरी आदि किसी काम में मन न लगने एवं अपने खर्चे पूर्ति के लिए चोरी करना बताया ।
SP GRP तृप्ति भट्ट की अगुवाई मे लगातार हो रहा चोरियो का खुलासा कप्तान तृप्ति भट्ट के बनाए चक्रव्यूह में फंस रहे शातिर अपराधी चोरी के 02 मोबाइलों सहित रेलवे चौकी रुड़की से अभियुक्त को भेजा जेल |













Leave a Reply