त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चमोली पुलिस अलर्ट: चुनाव को लेकर किए गए है सुरक्षा के कड़े इंतजाम चुनाव ड्यूटी में नियुक्त पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारियों को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा किया गया ब्रीफ |

चमोली | आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए चमोली ने अपनी तैयारियां पूर्ण कर ली है। अपनी तैयारियों को अन्तिम रूप देते हुए जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी व पुलिस अधीक्षक चमोली

अंत में, उन्होने कहा कि पंचायत चुनावों को शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष तथा पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है, और चमोली पुलिस अपनी पूरी क्षमता और निष्ठा के साथ इस कर्तव्य का निर्वहन करेगी और एक भयमुक्त चुनावी माहौल सुनिश्चित करेगी । जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव दो चरणों में दिनांक 24.07.25 व दिनांक 28.07.25 को सम्पन्न होंगे। जिसके दृष्टिगत पूरे जनपद को 15 जोन व 89 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। पंचायत चुनाव को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु सभी मतदान केन्द्रों में पुलिस कर्मियों के साथ-साथ होमगार्ड, पीआरडी, वन विभाग पी0ए0सी0 व एसडीआरएफ के जवान नियुक्ति की गयी है । दिनांक 24.07.25 को पहले चरण के लिए विकासखण्ड़ ज्योतिर्मठ, देवाल, थराली व नारायणबगड़ में होने वाले मतदान के लिए 07 जोन व 43 सेक्टर में बांटा गया है। दूरस्थ क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों के लिए 05 पोलिंग पार्टियां दिनांक 21.07.25 को रवाना होगी। जिनके साथ एसडीआरएफ के जवानों की भी नियुक्ति की गयी है। मानसून सीजन व आपदा के दृष्टिगत एसडीआरएफ की टीमें रिजर्व भी रखी गयी है । इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी, सीएफओ गिरीश बिष्ट सहित पुलिस एवं प्रशासन के समस्त अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे ।

 

श्री सर्वेश पंवार द्वारा संयुक्त ब्रीफिंग का आयोजन किया गया। जिसमें पंचायत चुनाव ड्यूटी में नियुक्त समस्त जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस जोनल/पुलिस सेक्टर अधिकारी और मतदान केंद्रों पर तैनान होने वाले समस्त पुलिस बल के अधिकारी व जवान उपस्थित रहे । चुनाव ड्यूटी में नियुक्त पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी सन्दीप तिवारी महोदय द्वारा कहा गया कि “त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रजातंत्र की प्रथम इकाई है। इसमें जमीनी स्तर पर प्रतियोगिता काफी अधिक होती है, जो प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती भी है। इसलिए हम सभी की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है।” उन्होंने कहा कि प्रशासन तथा पुलिस के अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित करते हुए अपने-अपने तैनाती स्थलों में एक साथ भ्रमण करें, साथ ही हर छोटी-छोटी घटना पर नजर रखें तथा उसके सम्बन्ध में सम्बन्धित एसडीएम तथा पुलिस अधिकारी को अवश्य बताएं ताकि समय रहते आवश्यकता पड़ने पर घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए उचित कदम उठाए जा सके। उन्होने कहा कि यदि हम सभी आपसी सामंजस्य व एकजुट होकर कार्य करेगें तो मुझे विश्वास है कि किसी भी कार्य में किसी भी प्रका

र की बाधा उत्पन्न नहीं होगी । अपने संबोधन के अंत में जिलाधिकारी महोदय ने सभी पोलिंग पार्टियों को निर्देश दिए कि वे समय पर अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचें और पूरी निष्पक्षता व निर्भीकता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। साथ ही उन्होने चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के अनुभव पर भरोसा जताते हुए कहा कि “चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस एवं प्रशासन के अधिकतर अधिकारी और कर्मचारी अनुभवी हैं और इससे पूर्व भी चुनाव ड्यूटी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। हम सभी अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए इस चुनाव को निष्पक्षता एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएंगे । पुलिस अधीक्षक चमोली श्री सर्वेश पंवार ने अपने सम्बोधन में सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव के दौरान पूरी तरह मुस्तैद रहने के लिए कड़े दिशा-निर्देश दिए, उन्होंने विशेष रूप से संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि जिस भी मतदान केंद्र पर आपकी तैनाती की गई है, उसका अच्छी तरह से भ्रमण कर लें, वहां की भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियों से वाकिफ हो जाएं तथा उस क्षेत्र की संवेदनशीलता का गहराई से आकलन कर लें । उन्होने कहा, “आप सभी ने कुछ माह पूर्व हुए लोकसभा और नगर निकाय चुनावों को सफलतापूर्वक संपन्न कराया है, जो प्रशंसनीय है। लेकिन हमें यह समझना होगा कि गांवों में होने वाले पंचायत चुनावों की पृष्ठभूमि और चुनौतियां अलग होती हैं।” उन्होंने स्पष्ट किया कि स्थानीय स्तर पर होने वाले पंचायत चुनावों में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए दिए जाने वाले प्रलोभनों का भी बोलबाला देखने को मिलता है, साथ ही इन चुनावों में व्यक्तिगत और गुटीय प्रतिद्वंद्विता अधिक होती है, जिसके कारण तनाव की आशंका भी बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए हमें और अधिक सतर्कता बरतने आवश्यकता है। मतदान केन्द्रों में सुरक्षा व्यवस्था की सम्पूर्ण जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की है। इसलिए मतदान केन्द्रों में नियुक्त सभी कर्मचारी अपने जोनल/सेक्टर पुलिस अधिकारियों से सम्पर्क बनाए रखें, तथा किस भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देना सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *