जनपद रुद्रप्रयाग में 07-केदारनाथ विधान सभा उप चुनाव हेतु मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है।

रुद्रप्रयाग । जनपद रुद्रप्रयाग में 07-केदारनाथ विधान सभा उप चुनाव हेतु मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है । आज प्रातःकाल से ही एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रहलाद कोंडे ने विभिन्न मतदेय स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर ड्यूटीरत पुलिस सहित सुरक्षा बलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं। सभी मतदेय स्थलों पर पुलिस एवं सुरक्षा बल मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *