
रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार| लगभग 12:30 बजे एक युवक अलीन पुत्र महिपाल निवासी गुड़गांव हरियाणा उम्र लगभग 32 वर्ष चंडी चौक फ्लाईओवर के ऊपर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया । घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर तैनात हेड कांस्टेबल प्रवेश खत्री द्वारा तत्परता दिखाते हुए भीड़ को नियंत्रित किया गया एवं घायल युवक को तुरंत एक निजी वाहन की सहायता से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया । साथ ही घायल युवक के परिजनों को भी दूरभाष के माध्यम से सूचित किया गया ।













Leave a Reply