इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से वाहन चोर चढा हरिद्वार पुलिस के हत्थे हरिद्वार पुलिस चन्द घंटों में पहुंची टैक्टर चोर तक |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | वादी फरमान पुत्र अबास निवासी ग्राम लादपुर थाना लक्सर द्वारा थाना हाजा पर अपनी खुद के ट्रैक्टर को अभियुक्त बिलाल द्वारा चोरी करने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया गया । मामले का संज्ञात लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा माल व मुल्जिम की बरामदगी करने हेतु लक्सर पुलिस को निर्देशित किया गया । दिये गये निर्देशों के अनुक्रम में प्रभारी निरीक्षक के आदेश पर लक्सर पुलिस टीम द्वारा इलेक्ट्रॉनिक माध्यम व कुशल सुरागरसी पतारसी से चन्द घंटों में ही आरोपी बिलाल को चोरी के ट्रैक्टर के साथ पकड़ा गया ।

बरामदगी
ट्रैक्टर UK 17E-6827

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *