लक्सर | वर्तमान मे प्रचलित कांवड मेला मे बढ़ती भीड़ के दृष्टिगत एस0पी0 जीआरपी तृप्ति भट्ट के निर्देशन मे अपराधों की रोकथाम हेतु टीम का गठन कर संदिग्धो पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु निर्देशित किया गया है । जिसके क्रम मे रेलवे स्टेशन लक्सर के प्लेटफार्म नं0-5/6 पर खडी ट्रेन जनसेवा एक्स. मे एक व्यक्ति जो यात्रियो को बिना वैध प्रमाण पत्र के जबरदस्ती सामान बेच रहा था तथा यात्रियो के साथ अभद्रता कर रहा था । जीआरपी कर्मियों द्वारा उक्त व्यक्ति को काफ़ी समझाया गया परन्तु वह नहीं माना जिसको अंतर्गत धारा- 170 बी.एन.एस.एस. के तहत गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को बाद मेडिकल परीक्षण माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
नाम पता अभियुक्त-
01-फैजान पुत्र सलीम निवासी- फराज मस्जिद के पास जैमन कॉलोनी सहारनपुर उ0प्र0 उम्र- 31 वर्ष
उपरोक्त अभियुक्त के रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में घूमने से जनता में भय व असुरक्षा की भावना पैदा हुई है। इस प्रकार के कृत्य करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी से निश्चित रुप से ही ट्रेनों में होने वाली अपराधिक घटनाओं में कमी आएगी।













Leave a Reply