रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार| मंगलौर कोतवाली पर भोले भक्त संदीप पुत्र टीटू निवासी गाज़ियाबाद पहुंचे और बताया कि उनका मोबाइल फोन यात्रा के दौरान कहीं खो गया है । कांवड़ यात्री की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए, थाना कार्यालय में नियुक्त कांस्टेबल जफर द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए फोन की जानकारी CEIR पोर्टल पर अपलोड की गई । कुछ ही मिनटों में उस खोए हुए मोबाइल पर नया सिम एक्टिवेट हुआ, जिससे संपर्क कर फोन रखने वाले व्यक्ति से बात की गई। उसने बताया कि फोन उसे मिला था और वह उसे थाने पर सुपुर्द कर देगा । फोन मिलने की सूचना मिलते ही संदीप कोतवाली पहुँचे और अपना फोन सुरक्षित रूप से प्राप्त कर उत्तराखंड पुलिस और मंगलौर कोतवाली का आभार व्यक्त किया ।













Leave a Reply