
रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | आज प्रातः एक शिव भक्त की कांवड़ खंडित हो गई, जिससे वह व्यथित हो उठा। पुलिस टीम ने त्वरित रूप से मौके पर पहुंचकर समझा-बुझाकर सहयोग प्रदान किया । इसके पश्चात, थाना वाहन के माध्यम से कांवड़ियों को हर की पैड़ी ले जाकर दोबारा गंगाजल भरवाया गया । पुलिस ने सेवा को यहीं नहीं रोका, जल भरने के बाद कांवड़ियों को सुरक्षित चिड़ियापुर बॉर्डर तक छोड़ा गया । इस सहयोगपूर्ण कार्य के लिए व्यक्ति द्वारा उत्तराखंड पुलिस का दिल से आभार व्यक्त किया गया ।













Leave a Reply