रिपोर्ट – वंश शर्मा

झबरेड़ा | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेश के अनुपालन मे चलाये जा रहे ऑपरेशन कालनेमि के तहत तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण क्षेत्राधिकारी मंगलौर के निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक के पर्यवेक्षण में थाना झबरेड़ा पुलिस द्वारा ऑपरेशन कालनेमि के तहत थाना क्षेत्रांर्गत नाम व पहचान छिपा कर फर्जी साधु व बाबा व संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन की लगातार कार्रवाई की जा रही थी । इसी क्रम में चौकी प्रभारी इकबालपुर उ0नि0 नितिन बिष्ट को ग्राम सुनहेटी आलापुर वासियों द्वारा सूचना दी गयी कि एक व्यक्ति गांव में घूम रहा है, आसपास के गांव मे भिक्षा मांग रहा है | और अपना नाम सतीश बता रहा है संदिग्ध प्रतीत हो रहा है । उक्त सूचना पर पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को चौकी इकबालपुर लाकर पूछताछ की गई तो उक्त व्यक्ति द्वारा पूछताछ में अपना वास्तविक नाम सलीम पुत्र हनीफ निवासी रायसी लक्सर हाल निवासी कस्बा थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्बार बताया । थाना झबरेड़ा पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। ऑपरेशन कालनेमि के अन्तर्गत कार्यवाही जारी रहेगी ।













Leave a Reply