उत्तरकाशी |

बीते रोज थाना बडकोट पुलिस द्वारा अवैध स्मैक के साथ 2 तथा अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 को निष्पक्ष
सुरक्षित एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी सरिता डोबाल के नेतृत्व में उत्तरकाशी पुलिस मुस्तैद है, चुनाव के दौरान अवैध नशे व संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुये है । पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बडकोट दीपक सिंह कठैत के नेतृत्व में थाना बडकोट पुलिस द्वारा कल 14 जुलाई 2025 को चैकिंग के दौरान बडकोट शिवमंदिर के पास से जसवंत उर्फ गोलू तथा सौरभ नाम के 2 युवकों को स्मैक की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया है। युवकों के कब्जे से क्रमशः 4.96 ग्राम व 3.50 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद की गयी है। जबकि सुभाष नाम के एक युवक को सुनाल्डी पुल तिराह से 47 पव्वे व 12 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है । दोनों मामलों में थाना बडकोट पर NDPS Act की धारा 8/21 तथा 60 आबकारी अधिनियम 2 मुकदमें दर्ज किये गये हैं। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है ।















Leave a Reply