
रिपोर्ट – वंश शर्मा
गंगनहर | घटना का विवरण
वादी मुकदमा फरमान पुत्र गफ्फार निवासी पनियाला कोतवाली गंग नहर द्वारा एक प्रार्थना पत्र बाबत अज्ञात चोरों द्वारा मुकदमा वादी के घर में घुसकर लाखों की ज्वेलरी चोरी करने के संबंध में मु0अ0स0 319/25 धारा 331(4)/305(A) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा उपरोक्त चोरी कि घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना का शीघ्र अनावरण करने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर क़ो आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. जिसके अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर द्वारा पुलिस टीमो का गठन कर घटनास्थल के आस पास के CCTV कैमरो क़ो चैक करते हुए, मुखबिर मामूर किये तथा क्षेत्र में पूर्व में चोरी कि घटनाओं में शामिल अभियुक्तों से भी पूछताछ की गई. किंतु चोरी के संबंध में कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई | मुखबिर द्वारा सूचना पर पुलिस टीम में नियुक्त अपर उप निरीक्षक मनीष कवि हेड कांस्टेबल बृजकिशोर कॉन्स्टेबल अखिलेश चमोली द्वारा अभियुक्त आरिफ उर्फ पेप्सी उर्फ कलीम पुत्र मोबीन निवासी मोहल्ला मलिकपुर थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार उम्र 22 वर्ष क़ो आम के बाग़ मुर्गा फार्म के पास पनियाला रुड़की कोतवाली गंगनहर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से चोरी का किया गया सामान ज्वेलरी बरामद किया गया। तथा बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) BNS की वृद्धि कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई |
गिरफ्तार अभियुक्त
आरिफ उर्फ पेप्सी उर्फ कलीम पुत्र मोबीन निवासी मोहल्ला मलिकपुर थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार उम्र 22 वर्ष
बरामदगी का विवरण
1-: दो गले के हार (सफेद धातु)
2-: एक जोड़ी कान का झुमका (सफेद धातु)
3-: एक जोड़ी हाथ की पंजागली (सफेद धातु)
4-: एक मांग का टीका (सफेद धातु)
5-: एक जोड़ी पाजेब (सफेद धातु)
6-: एक बच्चे की अंगूठी (सफेद धातु)
7-: एक जोड़ी कान की बाली (पीली धातु)













Leave a Reply