गुमशुदा बच्चे को मिलवाला उसके परिजनों से व्हाट्सएप ग्रुपो के माध्यम से बच्चे की फोटो प्रसारित की गई तलाश |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

ज्वालापुर | एक कांवडिया बच्चा प्रिंस उम्र-05 वर्ष जो अपने पिता से जटवाडा पुल के पास से बिछड गया था जिसे कोतवाली ज्वालापुर पर लाया गया । उक्त बच्चे की तलाश हेतु जनपद के समस्त सोशल मीडिया व अन्य व्हाट्सएप ग्रुपो के माध्यम से बच्चे की फोटो प्रसारित कर तलाश किये जाने हेतु सूचित किया गया । उक्त बच्चे की तलाश हेतु काँवड ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल को बच्चे की तलाश हेतु अवगत कराया गया जिसके क्रम में जटवाडा पुल पर काँवड ड्यूटी पर नियुक्त म0का0 रीता रावत द्वारा उक्त गुमशुदा बच्चे के परिजनों से सम्पर्क किया गया तो बच्चे के पिता सुनील निवासी शिव कालोनी थाना सदर जिला कसाल हरियाणा थाने पर आये । बाद तस्दीक के गुमशुदा बच्चे प्रिंस उम्र-05 वर्ष को सकुशल उसके पिता के सुपुर्द किया गया गुमशुदा बच्चे को सकुशल मिलवाने पर बच्चे के पिता द्वारा हरिद्वार पुलिस का आभार प्रकट किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *