हरिद्वार | शिकायतकर्ता महेश सिद्धू कंभागी S/o सिद्धू कंभागी निवासी-हाउस नंबर 05 बागलकोट तालुक कर्नाटक के द्वारा थाना जीआरपी हरिद्वार पर अपना मोबाइल फोन realme जिसकी कीमत लगभग-15,500 रुपए रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर गुम होने के संबंध में गुमशुदगी दर्ज कराई थी । जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक जीआरपी
के आदेशानुसार चोरी किये गये माल व मोबाईल फोन को बरामद करने हेतु थाना स्तर पर गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया । जीआरपी हरिद्वार पुलिस टीम के द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से उक्त मोबाइल फोन को वेस्ट बंगाल से खोज मोबाइल फोन को स्वामी के सुपुर्द किया गया । यात्री द्वारा जीआरपी की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया व बोले की मै तो अपने फोन मिलने की उम्मीद छोड़ चुका था । पुलिस के इस कार्य की रेल प्रशासन व आमजन मानस द्वारा काफी सराहना की गई ।
CEIR पोर्टल का उपयोग कर वेस्ट बंगाल से यात्री का खोया मोबाईल किया गया बरामद यात्री ने अपना फोन पाकर जताई ख़ुशी: बोले की मै तो अपने फोन के मिलने की उम्मीद छोड़ चुका था |













Leave a Reply